दरभंगा: आयुष्मान कार्ड निर्माण कार्य में लक्ष्य प्राप्ति के लिए दरभंगा जिलाधिकारी ने अपने कार्यालय कक्ष बैठक, दिए सख्त निर्देश
दरभंगा जिलाधिकारी कौशल कुमार की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयुष्मान कार्ड निर्माण की प्रगति की समीक्षा की गई। सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी एवं प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधकों ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भाग लिया। जिलाधिकारी ने सभी प्रखंडों की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। यह जानकारी बुधवार की शाम 5 बजे प्रेस रिलीज जारी कर दी।