भभुआ: थाना क्षेत्र के एक गांव से शादी के नियत से लड़की को भगाने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार
Bhabua, Kaimur | Dec 25, 2025 जानकारी के अनुसार भभुआ थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिक लड़की को शादी के नियत से बहला फुसलाकर भगाने का मामला लड़की के पिता के द्वारा भभुआ थाने में बीते 20 दिसंबर 2025 को लिखित आवेदन देकर दर्ज कराया गया था। मामले में भभुआ थाने की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र से आरोपी को गिरफ्तार कर आरोपी से पूछ-ताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया।