लोहारू: ठुकराल पब्लिक स्कूल लोहारू में आयोजित स्कॉलरशिप टेस्ट में उमड़ी छात्रों की भीड़, 3872 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया
Loharu, Bhiwani | Mar 10, 2024 लोहारू के ठुकराल पब्लिक स्कूल में अपनी प्रतिभा को पहचानो और आकर्षक इनाम पाओ स्कॉलरशिप कम एडमिशन टेस्ट का आयोजन किया गया। जिसमें लोहारू क्षेत्र के अनेक गाँवों से लगभग 3872 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। सभी छात्रों व अभिभावकों को जलपान करवा कर उनका भव्य स्वागत किया गया।