BCCL कर्मी की बेरहमी से हत्या, पत्थर से सिर कुचलकर झाड़ियों में फेंका शव, इलाके में सनसनी
कार के नंबर से हुई मृतक की पहचान, ड्यूटी पर निकले क्लर्क की हत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस
धनबाद: धनबाद जिले के ईस्ट बसुरिया ओपी क्षेत्र स्थित सोरीटांड़ के कौशल पुरम के पास झाड़ियों से मिले पत्थर से कुचले गए शव की पहचान बीसीसीएल कर्मी जयराम मांझी के रूप में हुई है। इस सनसनीखेज हत्या से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। मृतक बीसीसीएल की तेतुलमारी कोलियरी में क्लर्क के पद पर कार्यरत थे।
पुलिस के मुताबिक, घटनास्थल से बरामद कार के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर मृतक की पहचान की गई। शव मिलने की सूचना के बाद शुक्रवार को ग्रामीण एसपी एस. मोहम्मद याकूब और बाघमारा एसडीपीओ अजित कुमार विमल मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की।
मृतक की पत्नी लुखी देवी ने बताया कि जयराम मांझी गुरुवार को रोज की तरह ड्यूटी के लिए घर से निकले थे, लेकिन शाम �
Barkatha, Hazaribagh | Jul 26, 2026