शाहजहांपुर में 04 पुलिस कर्मियों पर FIR,सर्राफा व्यापारी को मादक पदार्थ तस्कर बताकर वसूले थे 02 लाख,सभी सस्पेंड।
शाहजहांपुर में चार पुलिसकर्मियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गयी,इन पर एक सर्राफा व्यापारी को स्मैक के नाम पर पकड़कर चौकी ले जाने का आरोप है,व्यापारी ने रविवार सुबह 11 बजे तिलहर थाने के चार पुलिसकर्मियों पर गंभीर आरोप लगाकर परशुरामपुरी थाने में तहरीर दी हैं।
यह घटना 04 सितंबर की रात का करीब आठ बजे की है। आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने उसे फोन करके बुलाया,फिर एक सुनसान जगह पर ले जाकर उसके पास स्मैक दिखाई। इसके बाद उसे चौकी ले गए और दो लाख रुपए लेकर छोड़ा। व्यापारी के पिता का आरोप है कि बेटे के प्राइवेट पार्ट में पेट्रोल डालने की भी कोशिश की गई,शिकायत मिलने के बाद एसपी सौरभ दीक्षित ने मामले की गंभीरता को देखते हुए एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए हैं।
पीड़ित युवक का नाम सुंदरम क्षत्रीय है वह परशुरामपुरी थाना क्षेत्र के कानून गोयान मोहल्ले का रहने वाला है थाने में दी शिकायत में सुंदरम ने बताया कि उसकी सर्राफा की दुकान है।
04 सितंबर की रात करीब आठ बजे उसे एक फोन आया। फोन करने वाले ने 10 हजार रुपए की जरूरत बताकर जेवर गिरवी रखने की बात कही,सुंदरम अपने घर आ गया,फोन करने वाले ने बताया कि वह जलालाबाद आ गया है तब सुंदरम सरैया मोड़ के पास था।
तभी दो बाइक पर चार पुलिसकर्मी सादी वर्दी में आए इनमें सिपाही अरुण चित्तौड़िया,पंकज,तुषार और वीरेंद्र शामिल थे।सुंदरम इन सभी को पहले से जानता था,ये सभी अभी तिलहर थाने में तैनात हैं,परिचित होने के कारण सुंदरम उनके साथ चला गया।
आरोप है कि सिपाही उसे एक सुनसान जगह पर ले गए वहां उन्होंने अपने पास से एक पॉलीथीन निकाली और सुंदरम की बाइक की डिग्गी में रख दी इसके बाद उसे मादक पदार्थ तस्कर बताया फिर उसे तिलहर थाने की बिरियागंज चौकी ले गए।
वहां सुंदरम को मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान किया गया स्मैक के साथ उसका वीडियो बनाने की कोशिश की गई।उसे झूठे मुकदमे में जेल भेजने की धमकी भी दी गई।
आरोप है कि रात करीब डेढ़ बजे सिपाहियों ने सुंदरम को छोड़ने के बदले दो लाख रुपए की रंगदारी ली इसके बाद उसे छोड़ा गया पुलिसकर्मियों ने धमकी दी कि अगर उसने यह बात किसी को बताई तो उसे जेल भेज दिया जाएगा,सुंदरम के पिता ने आरोप लगाया कि बेटे के साथ मारपीट की गई उसके प्राइवेट पार्ट में पेट्रोल डालने की भी कोशिश की गई।
वहीं तहरीर मिलने के बाद इस घटना की गंभीरता को देखते हुए जांच कराई गई जिसमे पुलिसकर्मियों पर लगे आरोपों की पुष्टि हुई,एसपी के निर्देश पर तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली गयी हैं,दो पुलिसकर्मियों को हिरासत में लिया गया व फरार दो पुलिसकर्मियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास जारी है।
साभार कमल सिंह
@topfans आपका अपना शहर Aapka Apna Shahar