कटेया: बैकुंठपुर गांव में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, घटनास्थल पर ही तोड़ा दम
कटेया थाना क्षेत्र के पट्टी पचमवा गांव के समीप शुक्रवार को हुए भीषण सड़क हादसे में एक बाइक सवार की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान बैकुंठपुर गांव निवासी योगेंद्र मिश्रा के 40 वर्षीय पुत्र राजू मिश्रा के रूप में की गई है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, राजू मिश्रा किसी जरूरी कार्य से कटेया बाजार गए थे।