मंझनपुर: मंझनपुर में सीएमओ कार्यालय के पीछे जंगल में लगी आग, 3 खराब एंबुलेंस जलीं, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू
मंझनपुर सीएमओ आफिस के पीछे स्थित सुनसान जंगल में भीषण आग लग गई। आग की चपेट में कार्यालय परिसर के पास खड़ी तीन खराब एंबुलेंस भी आ गईं, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों के मुताबिक जंगल में सूखी पत्तियां और पेड़ की टहनियां पड़ी थीं। कुछ लोगों ने इन्हें इकट्ठा कर आग लगा दी थी। तेज हवा चलने के कारण आग तेजी से फैल गई।