सिराथू: मेडिकल कॉलेज के फिनिशिंग कार्य का जायज़ा लेने कादीपुर पहुंचे डीएम ने जताई नाराजगी जल्द काम खत्म करने के दिए निर्देश
कौशांबी का मेडिकल कॉलेज सिराथू तहसील के कादीपुर में कई सालों से बन रहा है जिसका इन दोनों फिनिशिंग का कार्य चल रहा है। फिनिशिंग कार्य का जायजा लेने के लिए कौशांबी डीएम राजेश कुमार राय शुक्रवार दूसरी पहर पहुंचे थे जहां पर उम्मीद से कम काम देखकर नाराजगी जताई और जिम्मेदारों को जल्द फिनिशिंग कार्य खत्म करने के निर्देश दिए हैं।