खरोरा खंड अंतर्गत ग्राम मोतीपुर खुर्द में छत्तीसगढ़िया क्रांति सेवा एवं जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के संयुक्त तत्वावधान में सदस्यता अभियान आयोजित किया गया जिसमें 30 से अधिक नागरिकों ने क्षेत्रीय पार्टी की सदस्यता ग्रहण की इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिलाएं एवं युवा भी उपस्थित रहे