डेहरी: जमुहार में अंतरराष्ट्रीय रक्तदाता महाकुंभ-02 का शुभारंभ, 24 राज्यों के रक्तवीर जुटे
Dehri, Rohtas | Jul 5, 2026 जमुहार में अंतरराष्ट्रीय रक्तदाता महाकुंभ-02 का शुभारंभ, 24 राज्यों के रक्तवीर जुटे रोहतास के जमुहार स्थित गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय के देवमंगल सभागार में दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय रक्तदाता महाकुंभ-02 का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का आयोजन विश्वविद्यालय, बिहार राज्य एड्स कंट्रोल सोसायटी एवं पथ प्रदर्शक संस्था के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।