सासाराम: धौडाँड़ लेरूआ के पास सड़क हादसे में एक महिला की हुई मौत
Sasaram, Rohtas | May 25, 2026 धौडाँड़ लेरूआ के पास सड़क हादसे में महिला की मौत रोहतास जिले के धौडाँड़ लेरूआ के समीप सोमवार को शाम क़रीब 6 बजे हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार महिला सड़क पार कर रही थी, तभी तेज रफ्तार वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोग घटनास्थल पर जुट गए।