मौदहा: किसवाही गांव में एक वर्ष पूर्व बनी बंधी में दुबारा मशीनों से कराया जा रहा कार्य
विकासखंड क्षेत्र मौदहा के किसवाही में भूमि संरक्षण विभाग प्रथम पूर्व में बनाई गई बंधी के ऊपर नई बंधी बनाकर धांधली करने की पटकथा तैयार कर रहा है। इस पर ग्राम प्रधान ने कड़ी आपत्ति जताई है। साथ ही मशीनों से कार्य करने का आरोप लगाया है। विकासखंड मौदहा की ग्राम पंचायत किसवाही में किसान सपना पत्नी प्रखर के खेत पर भूमि संरक्षण विभाग प्रथम ने एक वर्ष पूर्व बंधी का