मंदसौर: नेहरू बस स्टैंड पर युवक से मारपीट का वीडियो वायरल, लड़की को भगाने की चर्चा पुलिस बोली शिकायत पर होगी कार्रवाई
मंदसौर के नेहरू बस स्टैंड क्षेत्र का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है,दावा किया जा रहा है कि एक युवक लड़की को लेकर भाग गया था, जिसके बाद उसके साथ मारपीट हुई। हालांकि, इन दावों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, कोतवाली पुलिस ने बताया कि अब तक कोई शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी,