हाथरस: गांव नगला सिंघल में पंखे का तार लगाते समय एक युवती को लगा बिजली का करंट, परिजन बेहोशी की हालत में युवती को अस्पताल लाए
जनपद हाथरस की हाथरस जंक्शन कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला सिंघल में पंखे का तार लगाते समय एक युवती ज्योति पुत्री विनोद को बिजली का करंट लग गया। करंट लगने से युवती बेहोश हो गई। परिजन आनन फानन में युवती को बेहोशी हालत में तुरंत उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर डॉक्टरों द्वारा युवती का उपचार किया गया।