अरवल: परीक्षा धांधली के विरोध में सदर प्रखंड परिसर में सॉलिडेरिटी सभा, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग
Arwal, Arwal | Jul 7, 2026 सदर प्रखंड परिसर में देशभर में परीक्षाओं में कथित धांधली के विरोध तथा जंतर-मंतर पर जारी अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल के समर्थन में सामाजिक न्याय आंदोलन, बिहार के बैनर तले सॉलिडेरिटी सभा आयोजित की गई। सभा में वक्ताओं ने परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता सुनिश्चित करने, युवाओं के भविष्य की रक्षा करने और दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की।