कैराना: कैराना में मजीद कॉलोनी में मकान की छत गिरने से मायके में आई विवाहिता की मौत, चार अन्य घायल
कैराना नगर में मजीद कॉलोनी में मोहम्मद वसीम का घर स्थित है। उसकी करीब 25 वर्षीय विवाहित पुत्री शाहजहां भी मायके में आई हुई थी। गुरुवार की दोपहर करीब एक बजे उसके मकान की कच्ची छत भर—भराकर गिर गई। दो दिनों से रूक—रूक कर हो रही बारिश के कारण छत पानी सोख चुकी थी। हादसे में मलबे के नीचे दबने से शाहजहां की मौत हो गई, जबकि मृतका के दो मासूम बेटे समेत चार चोटिल हुए।