छोटीसादड़ी: हाईवे पर फिर हुआ हादसा, अज्ञात वाहन ने छीनी एक और जान, परिवार में मचा कोहराम
छोटीसादड़ी प्रतापगढ़-निंबाहेड़ा नेशनल हाईवे-56 पर पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय के पास रविवार देर रात एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जानकारी अनुसार बिलिया गांव निवासी गोविंद सिंहपुत्र मदन सिंह राजपूत अपने घर से निंबाहेड़ा कार्यक्रम में हलवाई का काम करने जा रहा था, तभी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। सूचना मिलने पर 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची