घोड़ाडोंगरी: सारणी में भारतीय मजदूर संघ द्वारा शीतल प्याऊ का शुभारंभ, जनसेवा के इस कार्य की सभी ने सराहना की
सारणी में शुक्रवार सुबह 11 बजे भारतीय मजदूर संघ द्वारा शीतल प्याऊ का विधिवत शुभारंभ किया गया। विगत 4 वर्षों से सतपुड़ा ताप विद्युत गृह सारनी के गेट क्रमांक 11 के सामने यह प्याऊ लगाया जा रहा है, जिससे गर्मी के मौसम में राहगीरों और श्रमिकों को ठंडा पेयजल उपलब्ध कराया जा सके।