झालावाड़ के सेमल खेड़ा गांव में खेल-खेल में ढाई साल की बच्ची ने कीटनाशक का सेवन कर लिया। जिसे उपचार के लिए एसआरजी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। अस्पताल चौकी पुलिस ने शनिवार सुबह 10:00 बजे बताया कि बच्ची को जनाना अस्पताल की पेडियाट्रिक्स आईसीयू भर्ती किया गया।