समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में शनिवार शाम करीब 5 बजे अपराधियों ने पुलिस व्यवस्था को खुली चुनौती दी। खजूरी छटियारी गांव स्थित चौक पर एक सोना-चांदी की दुकान से बाइक सवार बदमाश करीब ढाई लाख रुपये के सोने के गहने लेकर फरार हो गए। जानकारी के अनुसार दो बाइकों पर सवार चार युवक ग्राहक बनकर दुकान में घुसे और गहने देखने के दौरान दुकानदार से हाथापाई कर