पीपलदा: राजस्थान खाद्य यूनियन के आह्वान पर 24 फरवरी से 26 फरवरी तक बंद रहेगी इटावा कृषि उपज मंडी
Pipalda, Kota | Feb 23, 2025 इटावा कस्बे में कृषि उपज मंडी में कल सोमवार से 3 दिन कृषि उपज मंडी बन्द रहेगी एवं कृषि जिंस की नीलामी स्थगित रहेगी।राजस्थान खाद्य पदार्थ यूनियन के आह्वान पर विभिन्न मांगो को लेकर 24से 26 तक मंडी में जिंस खरीद फरोख्त का कार्य नही होगा।मंडी व्यापार संघ अध्यक्ष हरिशंकर मंगल ने रविवार दोपहर 3 बजे किसानों से अपील की है 26 फरवरी तक मंडी में जिंस नहीं लावे।