बीना: शारदा नगर कॉलोनी में चोरों का धावा, सूने मकान से सोने-चांदी के जेवर चुरा ले गए
Bina, Sagar | Aug 21, 2025 आयशा पति कादर खान निवासी शारदा नगर कॉलोनी डिलीवरी के चलते घर में ताला लगाकर गांव गई थी। गुरुवार सुबह स्थानीय लोगों ने जानकारी दी कि उनके घर का ताला टूटा हुआ है। जिसके बाद परिवार के लोग शारदा नगर पहुंचे और सूचना डायल 112 नंबर को दी। सूचना मिलते ही मौके पर डायल 112 नंबर टीम पहुंच गई। जहां पर मकान के ताले टूटे हुए थे और घर का सामान फैला हुआ था।