हरदा: हरदा कृषि उपज मंडी में तीन दिन नहीं होगी उपज की नीलामी, किसानों से उपज नहीं लाने की अपील।
Harda, Harda | Jun 25, 2026 कृषि उपज मंडी हरदा में 26 जून से 28 जून तक लगातार तीन दिनों तक नीलामी कार्य बंद रहेगा। इस दौरान किसानों की उपज की खरीद-बिक्री और नीलामी नहीं की जाएगी। मंडी प्रशासन ने किसानों से अपील की है कि वे अवकाश अवधि में अपनी उपज लेकर मंडी न पहुंचें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।