लोहरदगा: लोहरदगा ग्रेटर त्रिवेणी में युवा संवाद, बच्चों को राष्ट्र निर्माण, संस्कार और विकसित भारत के संकल्प का दिया गया संदेश।
लोहरदगा के ग्रेटर त्रिवेणी परिसर में शुक्रवार सुबह करीब 11:30 बजे युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य एस.के. झा ने की। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह विभाग संघचालक मनोज दास तथा जिला प्रचारक दीपक उपस्थित रहे।