शनिवार को जिला स्तरीय नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया। दोपहर 2 बजे के लगभग कुटुंब न्यायालय में पति-पत्नी के बीच चल रहे आपसी विवाद को आपसी सहमति से सुलझाया गया। इस दौरान जिला एवं सत्र न्यायाधीश शेख सलीम, कुटुंब न्यायालय के न्यायाधीश आशुतोष मिश्रा ने दंपति को पौधा सौंपते हुए कोर्ट में ही दोनों की वरमाला कराई और अपने गिले शिकवे भुलाने कहा