सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पदमपुरी में बदहाल स्वास्थ्य सुविधाओं और बाजार क्षेत्र से शराब की दुकान हटाने को लेकर स्थानीय युवाओं की ओर से अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन जारी है। वक्ताओं ने कहा पदमपुरी का सीएचसी एक रेफरल सेंटर बनकर रहा गया है। अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों के नहीं होने से मरीज परेशान हैं।