गोगरी: बाढ़ से जर्जर सड़क पर बोरना गांव में ट्रैक्टर मिक्सर पलटा, दो मजदूर घायल
Gogri, Khagaria | May 26, 2026 गोगरी प्रखंड अंतर्गत बोरना पंचायत में आई बाढ़ के कारण सड़क पूरी तरह जर्जर हो गई है। कई जगह सड़क टूट जाने से आवागमन प्रभावित हो रहा है। मंगलवार की दोपहर करीब दो बजे एक ट्रैक्टर मिक्सर मशीन के साथ सड़क से गुजर रहा था। इसी दौरान सड़क खराब रहने के कारण चालक नियंत्रण खो बैठा और वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रैक्टर पर सवार दो मजदूर घायल हो गए।