बागली: बागली के ग्राम बेडामऊ में वानर के 12वें पर हिंदू रिति-रिवाज से निभाईं गई पगड़ी रस्म,हुआ भंडारे का आयोजन
Bagli, Dewas | Jul 7, 2026 मंगलवार दोपहर 12 बजे बागली तहसील के ग्राम बेडामऊ में एक अलग ही कार्यक्रम देखने को मिला, जिसमें रीति रिवाज के अनुसार एक वानर के निधन पर 12 वे का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जानकारी के अनुसार ग्राम बेडामऊ में 26 जून को एक वानर की करंट लगने से मौत हो गई थी। इस के बाद ग्रामीणों ने एकजुट होकर उसका विधि विधान से अंतिम संस्कार किया 12 दिन भंडारे का आयोजन किया गया