क्रिसमस ईव एवं रेड डे के अवसर पर धालभूमगढ़ स्थित स्वामी विवेकानंद गुरुकुलम के किंडरगार्डन विभाग में शैक्षिक व रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन बुधवार को दोपहर 12 बजे किया गया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षिकाएं बबिता रानी दास, मोनिका कर एवं पम्पा सेन ने किया। इस दौरान बच्चों ने लाल रंग से जुड़ी विभिन्न वस्तुओं की कलाकृतियां प्रस्तुत कीं, जो सभी के आकर्षण का केंद्र रही