पेण्ड्रा रोड गौरेला: सोन नदी के पास सड़क हादसे में 1 की दर्दनाक मौत, पिता गंभीर रूप से घायल, किया गया बिलासपुर रेफर
कोरबा जिले ,पसान थाना क्षेत्र के ग्राम अमझर निवासी कृपाल सिंह अपनी पुत्री गायत्री के साथ मोपेड से पेंड्रा कॉलेज जा रहे थे। तभी पेंड्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत कोटमी चौकी स्थित सोन नदी पुल पर शनिवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में पेंड्रा कॉलेज में पढ़ाई करने वाली गायत्री बीएससी द्वितीय वर्ष की छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके पिता गंभीर रूप से घायल ।