बेनीपट्टी अंचल के दामोदरपुर पंचायत के वार्ड नं 12 में भीषण आग लग गयी। आग पर काबू पा लिया गया है, लेकिन आग से भारी क्षति हुई है। अगलगी में पीड़ित मो नसीरुद्दीन हैदर के घर में रखा 35 हजार नगद, पलंग, बर्तन, जेवरात, जमीन का कागजात,कपड़ा और अनाज जलकर खाक हो गया। आग की तीव्रता काफी तेज थी। मो नसीरुद्दीन हौदर के घर चूल्हे पर खाना बनाने के समय उठी चंगारी से आग लग गयी।