ग्वालियर में बिना OTP के 10 लाख उड़ गए: किसान की बेटी की शादी के पैसे साफ, साइबर ठगों ने तीन ट्रांजैक्शन में खाली किया खाता ग्वालियर में एक चौंकाने वाला साइबर फ्रॉड सामने आया है, जहाँ एक किसान के बैंक खाते से बिना किसी OTP, कॉल या मेसेज के 10 लाख रुपए उड़ा लिए गए। यह रकम किसान ने अपनी बेटी की शादी के लिए वर्षों की मेहनत से जोड़ी थी।