कैलारस में शक्कर कारखाना चलाओ संघर्ष समिति के द्वारा 26 जनवरी को दोपहर 3:00 बजे अनाज मंडी प्रांगण से लेकर शक्कर कारखाना तक ट्रैक्टर परेड निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही मांग की, कि कैलारस के शक्कर कारखाना को पुन: शुरू किया जाए, इसका नेतृत्व अशोक तिवारी एवं ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हरेंद्र जादौन के द्वारा किया गया। इसका समापन शाम 5:00 शक्कर कारखाना पर हुआ।