लखनऊ के बीकेटी क्षेत्र में चलती ट्रेन से गिरने से एक पेंटर की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान सीतापुर निवासी 40 वर्षीय राजकुमार के रूप में हुई, जो डालीगंज में पत्नी और तीन बच्चों के साथ किराये पर रहते थे। परिजनों के अनुसार, राजकुमार सीतापुर जाने के लिए ट्रेन से निकले थे। सेवा अस्पताल के सामने वह चलती ट्रेन से नीचे गिर गए।