सरस्वती टीचिंग सेंटर में 12वीं कक्षा के छात्र-छात्राओं के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शशांक शेखर दुबे उपस्थित रहे। वहीं विशिष्ट अतिथियों में संजय कुमार तिवारी (जिलाध्यक्ष, मानव अधिकार मिशन), सुरेन्द्र कुमार सहित अन्य लोग रहे।