जांजगीर: जिले में मानवीय संवेदनाओं की मिसाल बनी महिला प्रशिक्षु उप निरीक्षक, बुजुर्ग महिला को सुरक्षित रोड पार कराया
जांजगीर के चांपा थाना में पदस्थ प्रशिक्षु महिला उप निरीक्षक ने अपनी संवेदनशीलता और मानवीय कर्तव्यनिष्ठा का परिचय देते हुए एक बुजुर्ग महिला की सहायता कर समाज के लिए प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया। प्रशिक्षु उप निरीक्षक चांपा टाउन क्षेत्र में नियमित पेट्रोलिंग ड्यूटी पर थीं। इसी दौरान उनकी नजर बैरियर चौक के पास खड़ी एक बुजुर्ग महिला पर पड़ी।