अपराध और अपराधियों पर नकेल कसने को लेकर लगातार वाहनों की जांच दनियवां थाना पुलिस द्वारा एवं सभी थाना के पुलिस द्वारा की जा रही है। एसएसपी कार्तिकेय शर्मा के निर्देश पर पटना जिला के सभी थानो को लगातार वाहन चेकिंग करते रहने को निर्देशित किया है। लगातार हो रही वाहन चेकिंग से अपराधियों में भय व्याप्त हो गया है। गश्ती पुलिस को भी चलते फिरते वाहन चेक करते रहना है।