अगिआंव: जीविका दीदियों ने अगियांव में निकाली मतदाता जागरूकता रैली, परियोजना प्रबंधक ने मतदान प्रतिशत बढ़ाने को लेकर दिए निर्देश
अगियांव में आज जीविका दीदी ने मतदान प्रतिशत बढ़ोतरी को ले विशाल जागरूकता रैली निकाली। रैली प्रखण्ड मुख्यालय से बाज़ार होते हुए दुर्गा मंदिर मोड़ तक गया। रैली में मतदाताओं को जागरूक करने को ले जीविका दीदी ने कई नारे लगा रही थी। वही परियोजना प्रबंधक नीलेश कुमार ने कहा कि आपलोग दरवाजा खटखटाओ अभियान के तहत गांवों में जाकर मतदाताओं को जागरूक करे।