डोलरिया: बघवाड़ा में नंदलाल पचौरिया की माता स्व.पार्वती बाई के निधन पर विधायक ने दी श्रद्धांजलि
बघवाड़ा निवासी नंदलाल पचौरिया की माता स्वर्गीय पार्वती बाई पचौरिया के निधन पर क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है। गुरुवार को क्षेत्रीय विधायक प्रेम शंकर वर्मा उनके निज निवास पहुंचे और शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की। इस दौरान विधायक ने दिवंगत पुण्यात्मा स्वर्गीय पार्वती बाई पचौरिया को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।