बागपत: सूरजपुर महनवा पुलिया के निकट हाइवे पर चलते बाइक के सामने आया युवक, हादसे में बाइक सवार लाइनमैन हुआ घायल
Baghpat, Bagpat | Jun 10, 2026 बुधवार की दोपहर करीब तीन बजे कस्बा टटीरी निवासी मनोज के मुताबिक सूरजपुर महनवा पुलिया के निकट हाइवे पर चलते बाइक के सामने युवक आ गया। हादसे में बाइक सवार लाइनमैन सुहेल चोटिल हो गया। राहगीरों ने लाइनमैन को निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर उसका उपचार चल रहा है।