बगोदर: बगोदर पुलिस ने करंबा से 64 मवेशियों से लदे दो ट्रक जब्त किए, चार गिरफ्तार
बगोदर सरिया रोड करंबा मोड के पास शनिवार की सुबह बगोदर पुलिस ने मवेशी लदा दो ट्रक को जब्त किया है जबकि पुलिस ने इस मामले में चार लोगो को गिरफ्तार किया।वही पुलिस ने जब्त मवेशी को हजारीबाग गौशाला भेज दिया गया।मामले की जानकारी बगोदर थाना प्रभारी विनय कुमार यादव ने शनिवार शाम चार बजे दी।