लूनकरनसर: सादेरा गांव में 40 वर्षीय व्यक्ति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
लूणकरणसरथानाक्षेत्र के सादेरा गांव में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक के भाई इब्राहिम खा ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि उसका भाई ईसर खां सादेरा स्थित मंदिर में सुबह साढ़े चार बजे तक जागरण सुन रहा था। उसके बाद 7 बजे घर के पास उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या के कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हो सका है।