सुसनेर: शुरू हुआ पुलिस का 'सेफ क्लिक 2.0' अभियान, हाथी दरवाजे पर TI ने सिखाए सुरक्षित इंटरनेट के गुर, किया जागरूक
ऑनलाइन ठगी के इस दौर में खुद को सुरक्षित रखने के लिए आज से राज्य स्तरीय साइबर जागरूकता अभियान "सेफ क्लिक 2.0" की शुरुआत हो चुकी है। इसी कड़ी में आज शाम को 6 बजे हाथी दरवाजे पर टीआई अक्षय सिंह बेस ने पुलिस बल के साथ कमान संभाली और आम जनता को जागरूक किया। दरअसल, इस अभियान का उद्देश्य नागरिकों को ऑनलाइन फ्रॉड से बचाना और उन्हें सुरक्षित डिजिटल व्यवहार सिखाना है