टेहरोली: बंगरी बंगरा में श्री विष्णु महायज्ञ का विधि विधान पूर्वक मंत्रोच्चार के साथ हुआ समापन
तहसील टहरौली क्षेत्र के बंगरी बंगरा में सिद्धपीठ हुल्की माता मंदिर पर आज शुक्रवार को समय 3 बजे तक चतुर्थ श्री विष्णु महायज्ञ का विधि विधान पूर्वक यज्ञाचार्य पंडित कैलाश नारायण व्यास जी ने पूर्ण आहुति के बाद यज्ञ का समापन हो गया यज्ञाचार्य ने कहा यज्ञ की उपासना के द्वारा मनुष्य की सारी मनोकामनाएं पूर्ण होती है