पिछोर: पिछोर नगर के बिजासेन मंदिर पर हवन-पूजन: मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर पिछोर विधायक प्रीतम लोधी ने की पूजा
यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में पिछोर में बुधवार शाम भक्तिमय माहौल रहा। नगर स्थित प्रसिद्ध बिजासेन माता मंदिर पर भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने विशेष पूजा-अर्चना और हवन पूजन किया। पिछोर नगर के बिजासेन माता मंदिर पर आज शाम लगभग 6:30 बजे यह धार्मिक आयोजन हुआ। हवन में आहुति दी।