डुंडा: जिलाधिकारी प्रशांत आर्य के सरल स्वभाव से प्रभावित होकर बुजुर्ग महिला ने दिया आशीर्वाद
विकासखंड चिन्यालीसौड़ के छणद-खालसी गांव में जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने भूस्खलन की समस्या सुनकर ग्रामीणों को आश्वासन दिया। एक बुजुर्ग महिला ने उनके सहानुभूतिपूर्ण व्यवहार से प्रभावित होकर आशीर्वाद दिया। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी की जनसेवा को सराहा।