सीतापुर: सुजौलापुर ग्राम पंचायत में बिजली की लाइन सही करते समय अचानक आई बिजली, संविदा कर्मचारियों की हुई दर्दनाक मौत
सुजौलापुर ग्राम पंचायत में एक संविदा कर्मचारी ट्रांसफार्मर पर चढ़कर बिजली की लाइन सही कर रहा था अचानक से करंट आ गया जिसके चलते ट्रांसफार्मर में चिपक कर संविदा कर्मचारियों की दर्दनाक मौत हो गई। संविदा कर्मचारी पीलीभीत एरिया का रहने वाला है और यहां पर वह काम कर रहा था। परिवार वालों ने बिजली विभाग पर गंभीर आरोप लगाए हैं शटडाउन लेने के बावजूद करंट कैसे आया ।