पाटी नगर में यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने और लगातार लगने वाले जाम से आम जनता को राहत दिलाने के लिए पुलिस प्रशासन अब मुस्तैद नजर आ रहा है। सड़कों पर बेतरतीब ढंग से लगने वाली दुकानों और अतिक्रमण के कारण अक्सर ट्रैफिक बाधित होता है जिससे हादसे का डर भी बना रहता है। थाना प्रभारी रामदास यादव ने खुद सड़क पर उतरकर सड़क किनारे लगाई दुकान के दुकानदारों को समझाइश दी