सवायजपुर: पाली क्षेत्र में गर्रा नदी में नहाने गए किशोर समेत दो लोग डूबे, एक लापता
पाली थाना क्षेत्र के धर्मपुर गांव के पास स्थित गर्रा नदी में शनिवार दोपहर नहाने गए एक किशोर सहित दो लोग अचानक गहरे पानी में चले जाने से डूब गए। मौके पर मौजूद लोगों की तत्परता से एक युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जबकि किशोर का देर कोई सुराग नहीं लग सका है।