संगरिया: पुलिस ने उधम सिंह चौक के पास से एक व्यक्ति को सट्टा नहीं लिखते हुए किया गिरफ्तार
पुलिस ने सट्टा पर्ची लिखते एक जने को गिरफ्तार किया है। थाना से मिली जानकारी अनुसार ए एस आई प्रताप सिंह ने जिला विशेष टीम की सूचना पर रविवार सुबह 10 बजे उधम सिंह चौक के पास से किशनलाल को सट्टा पर्ची लिखते गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से सट्टा पर्ची व 11300 रूपये नगदी बरामद की है। पुलिस ने यह मामला जुआ अधिनियम एक्ट में दर्ज किया है।